{"_id":"5a3e92fa4f1c1b4e718baec5","slug":"161514050298-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने महिला को कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने महिला को कराया भर्ती
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चक अब्दुल बहाव गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को बेहोश पड़ी एक महिला को देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती महिला बासमती देवी (45) ने पुलिस को बताया कि जमीन हड़पने के चक्कर में गांव के ही दो लोगों ने उसे गांव के बाहर ले जाकर कीचड़ में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन