{"_id":"59b96dd14f1c1b8e688b459b","slug":"161505324497-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कमरों का ताला तोड़ कर विदेशी करेंसी सहित लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कमरों का ताला तोड़ कर विदेशी करेंसी सहित लाखों का सामान चोरी
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उत्तरौली गांव में मंगलवार की देर रात चोर दो अलग-अलग कमरों का ताला तोड़कर विदेशी करेंसी, छह हजार रियाल सहित लाखों रुपये के आभूषण और पंपिंगसेट का मोटर खोल ले गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह घर वालों को हुई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस मामले में पीड़ित परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उतरौली गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके दयाशंकर यादव रात में पंपिंगसेट के कमरे का तालाबंद कर घर चले गए। इसी बीच चोर ताला तोड़कर उसमें रखे हजार रुपये का समान उठा ले गए। इसके बाद चोर गांव के मुहम्मद जाफर अंसारी विदेश में एक कंपनी में नौकरी करता है। वह छुट्टी में घर आया था। रात में उनका परिवार खाना खाकर सो रहा था। चोर घर के पीछे से मकान में घुस कर आलमारी में रखे विदेशी करेंसी 6000 रियाल, एक लाख 26 हजार रुपये तथा करीब दो लाख रुपये के आभूषण, कपडे़ आदि उठा ले गए। सुबह जब परिवार की महिलाएं जग कर कमरे में गई तो सारा सामान बिखरा देख शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। चोरी की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पाड़ित लोगों ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।