{"_id":"59b18c5a4f1c1be17f8b4bc7","slug":"161504808026-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव:वैध पाए गए सभी पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव:वैध पाए गए सभी पर्चे
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा किए गए नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को की गई। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध मिले। आज नाम वापसी के बाद यह तय हो जाएगा कि कितने प्रत्याशी छात्रसंघ चुनाव में ताल ठोकेंगे।
मालूम को निर्वाचन अधिकारी प्रो. अवधेश नारायण राय ने प्राचार्य डा. शशिकांत राय के साथ छात्रसंघ चुनाव की डुगडुगी बजाते हुए 4 अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 15 सितंबर को छात्रसंघ का चुनाव होगा। इसी दिन शाम को परिणाम की घोषणा की जाएगी। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई जाएगी। बताया कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री सहित कला तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के पद हैं। बुधवार को विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना-अपना नामांकन किया था। इसकी वजह से सुबह से दोपहर बाद तक कालेज के पास अफरा-तफरी की स्थिति रही। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। निर्वाचन अधिकारी प्रो. अवधेश नारायण राय ने बताया कि जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। प्राचार्य डॉ. शशिकांत राय ने बताया कि महाविद्यालय में कुल 3882 छात्र हैं। चुनाव के लिए कालेज परिसर में दस मतदान केंद्र बनाया जाएगा।