फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लेखपालों को संगठन के दबाव में वेतन देना संभव नहीं

लेखपालों को संगठन के दबाव में वेतन देना संभव नहीं

Thu, 31 Aug 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों को संगठन के दबाव में वेतन देना संभव नहीं
मुहम्मदाबाद। लेखपाल संघ द्वारा दिए गए मांगपत्र पर तहसीलदार मुहम्मदाबाद द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है। तहसीलदार द्वारा उपजिलाधिकारी को सौंपे गए अपने रिपोर्ट में कहा गया है कि काम न करने वाले लेखपालों को संगठन के दबाव में वेतन देना संभव नहीं है।
विज्ञापन

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा मुहम्मदाबाद द्वारा पिछले सप्ताह बैठक कर 8 सूत्री मांगपत्र सौंपकर मांगे न मानने पर कलम बंद हडताल की धमकी दी गई थी। जिस पर तहसीलदार मोहनलाल गुप्ता ने उपजिलाधिकारी को प्रस्ताव रिपोर्ट सौंपकर कहा कि लेखपालों द्वारा सप्ताह में एक दिन 2 से 4 बजे तक बैठक लेने की मांग सर्वथा अनुचित है। अधिकांश लेखपाल अपने हलको में नही जाते हैं और जनता शिकायत लेकर तहसील का चक्कर लगाती रहती है। दैवी आपदा की घटनाए एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हो जाते है। लेखपाल घर में सोया रहता है।
विज्ञापन

शिकायत आने पर जब उसकी खोजबीन होती है तो वह तहसील क्षेत्र से गायब मिलता है और कई बार तो उसे गाड़ी भेजकर बुलवाया जाता है। उदाहरण के तौर पर नागेंद्र प्रताप, संवरू राम, रघुवीर राम एवं रूपचंद्र कुशवाहा आदि लेखपाल शामिल हैं। तहसीलदार गुप्ता ने कहा कि कुछ लेखपालों का वेतन बिना सूचना के गायब रहने के चलते रोका गया है। संगठन का दबाव बनाकर लेखपाल घर सोकर वेतन लेना चाहते है, जो संभव नही है। जुलाई माह का वेतन पूरे जनपद में रोका गया है तथा जून माह में कुछ लेखपालों का वेतन उनकी निष्क्रियता, लापरवाही एवं बिना सूचना के क्षेत्र से गायब रहने एवं बैठकों में न आने के चलते रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed