फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छाई रही बदली, मौसम रहा खुशगवार

छाई रही बदली, मौसम रहा खुशगवार

Wed, 05 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
छाई रही बदली, मौसम रहा खुशगवार
गाजीपुर। मंगलवार को पूरे दिन रिमझिम तथा झमाझम बारिश होती रही। दूसरे दिन बुधवार को भी काली घटाएं आसमान में छाई रहीं। ऐसे में मौसम खुशगवार रहा। काले बादलों को देख लोग यह कयास लगाते रहे कि शायद अब-तब अच्छी बारिश शुरु होगी। मंगलवार को हुई जोरदार बारिश का असर दूसरे दिन बुधवार को भी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मार्गों पर दिखाई पड़ा। जल-जमाव और कीचड़ की वजह से आवागमन करने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बीते शनिवार से ही इंद्र के मेहरबानी का जो क्रम शुरू हुआ, वह तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। रविवार और सोमवार को तो अच्छी बारिश नहीं हुई, लेकिन मंगलवार को दोपहर बाद काफी देर तक हुई झमाझन बारिश से मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया। रात में ठंड लगने पर अधिकांश लोगों को कूलर बंद करना पड़ा। दूसरे दिन बुधवार को सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया। इससे मौसम खुशगवार बना रहा। बदली के बीच लोग अब-तब बारिश होने का इंतजार करते रहे। वहीं मंगरवार को तेज बारिश की असर दूसरे दिन भी शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों और गलियों में दिखाई दिया। जल-जमाव और कीचड़ की वजह से आवागमन करने वालों की खूब फजीहत हुई। नंदगंज संवाददाता के अनुसार मंगलवार को हुई जोरदार बारिश से गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित बाजार की सड़क झील के रूप में तब्दील हो गई। घुठने भर पानी लग गया। चारपहिया वाहन सवार तो किसी तरह से पानी के बीच से निकल गए, लेकिन कई बाइक सवार पानी के अंदर मौजूद गड्ढे की वजह से गिर पड़े। पैदल आवागमन करने वाले किसी तरह से कीचड़युक्त पटरी से आते-जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed