{"_id":"595d1f144f1c1ba61e8b458d","slug":"161499275028-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने बुधवार को जिले के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले दो शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया। जबकि खामियों को लेकर दो को चेतावनी दी गई।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गौसपुर बुजुर्गा प्रथम के निरीक्षण के समय तीन अध्यापिकाएं एक जगह बैठकर बातें करती पाई गईं। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय बौरी वीर सिंहपुर के निरीक्षण के समय एक सहायक अध्यापिका बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गईं, जिनका तत्काव प्रभाव से वेतन रोकने का आदेश दिया। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी कम पाई गई। परिसर साफ-सुथरा नहीं था तथा बच्चों को दूध का वितरण नहीं किया गया था। प्रधानाध्यापक को चेतावनी के साथ अभिभावकों से संपर्क कर विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय अड़िला के निरीक्षण के समय एक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए, उनका वेतन रोकने का आदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर के निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति बहुत कम पाई गई। एमडीएम मीनू के अनुसार नहीं बन रहा था। दूध का वितरण भी नहीं हुआ था। साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया। छात्रों का शैक्षिक स्तर निम्न स्तर का पाया गया। इस पर प्रधानाध्यापक सहित सहायक अध्यापकों को नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के बाद बीएसए ने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं नामांकन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ग्रामसभा गौसपुर बुजुर्गा, रसूलपुर एवं सुजनीपुर के ग्रामीणों एवं बच्चों के अभिभावकों से घर-घर जाकर संपर्क भी किया।