फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   केबिल कटने से ठप है संचार व्यवस्था

केबिल कटने से ठप है संचार व्यवस्था

Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
केबिल कटने से ठप है संचार व्यवस्था
बहादुरगंज (गाजीपुर)। केबिल कटने से दूरसंचार व्यवस्था एक सप्ताह से ध्वस्त है। इंटरनेट बंद होने से बैंक पोस्ट आफिस के काम-काज प्रभावित होने के साथ साइबर कैफे वालों का कारोबार चौपट है। लोग दूरसंचार व्यवस्था को कोसते हुए संचार व्यवस्था दुरुस्त होने का इंतजार कर रहेु हैं।
विज्ञापन

संचार व्यवस्था के लिए मुहम्मदाबाद से कासिमाबाद होते हुए नगर तक पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के किनारे ओएफसी केबल बिछाया गया, जिसकी मार्किंग न होने के कारण बिजली विभाग द्वारा कासिमाबाद से नगर के लिए स्पेशल लाइन बनाई जा रही है। इसके लिए सड़क के किनारे नए खंभे लगाए जा रहे हैं। इसकी वजह से केबल कट रही है। इससे एक सप्ताह से संचार व्यवस्था पूर्ण रुप ध्वस्थ है। नेटवर्क न होने से स्थानीय यूनियन बैंक आफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, पोस्ट आफिस, जन सेवा केंद्रों में काम-काज ठप है। नेटवर्क की वजह से साइबर कैफे वालों का कारोबार भी ठप पड़ा हुआ है। वह हाथ पर हाथ धरे बैठे नेटवर्क व्यवस्था सुधरने का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर उनमें रोष व्याप्त है। संचार व्यवस्था ठप होने से सबसे ज्यादा परेशानी बैंक ग्राहकों को उठानी पड़ रही है। नेटर्वक के अभाव में उनका कोई काम नहीं हो पा रहा है। बैंक अधिकारियों के साथ ही अन्य लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी इसका समाधान नहीं कराया जा रहा है। इस व्यवस्था को लेकर लोग यह कहने लगे है कि जब दूरसंचार मंत्री के जिले का यह हाल है तो अन्य जिलों में संचार व्यवस्था की क्या स्थिति होगी। इस संबंध में दूरसंचार विभागके टीडीटी वीके सिंह ने बताया कि केबल को जोड़ने का कार्य हो रहा है। जल्द ही संचार व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। एक अल्टरनेट व्यवस्था बनाई जा रही है, जिसके चालू होने से संचार व्यवस्था में कोई रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed