{"_id":"595bd9ce4f1c1bf5078b4650","slug":"161499191758-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियाबाद (गाजीपुर)। थाना के बैरनपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में विवाहिता की मां ने थाना में पति और चचेरे भाई के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी उमाशंकर राम का भांजा अजय राम की शादी बहरियाबाद थाने के कबीरपुर गांव निवासी नंदू राम की पुत्री लालसी देवी ( 25) से तीन साल पहले हुई थी। उसकी दो साल की पुत्री भी है। उसका पति सऊदी में नौकरी करता है। एक माह पर पहले वह छुट्टी पर घर आया था। सोमवार की रात घर के लोग खाकर सो रहे थे। सुबह जब उसका पति अजय नींद से जगा, तो देखा कि उसकी पत्नी मरी पड़ी है। परिवार के लोग इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही मायके के लोग भी वहां पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में विवाहिता की मां बसंती देवी ने पति अजय तथा चचेरे भाई के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि विवाहिता के गले पर निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि इसकी मौत कैसे हुई, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।