फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.60 lakh received for eco clubs in PM Shri schools

Ghazipur News: पीएम श्री विद्यालयों में इको क्लब के लिए मिले 1.60 लाख

Sun, 28 Dec 2025 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
1.60 lakh received for eco clubs in PM Shri schools
गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए इको क्लब का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के 32 पीएम श्री विद्यालयों में इको क्लब संचालित करने के लिए एक लाख 60 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। दो चरणों में चयनित इन विद्यालयों में पांच-पांच हजार की दर से क्लब के लिए पैसा भेज दिया गया है।
जिले में दो चरणों में पीएम-श्री विद्यालयों का चयन किया गया है।
इसमें पहले चरण में 20 और दूसरे में 12 विद्यालय शामिल हैं। इनमें इको क्लब मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण जागरूकता और स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे हैं। क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, टीम वर्क और रचनात्मकता के साथ विषयगत ज्ञान भी मिलेगा।
विज्ञापन

इको क्लब के विद्यार्थियों को पौधे लगाने, स्वच्छता अभियान, बागवानी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक क्लब में जिम्मेदारी संभालने वाले बच्चों के नाम फ्लैक्स बोर्ड पर दर्ज किए जाएंगे। स्कूल परिसर में पौधरोपण के साथ स्वच्छ वातावरण बनाने पर जोर रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के लिए छात्रों से रैली निकलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव ने बताया कि ईको क्लब के गठन के लिए शासन की तरफ से एक लाख 60 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। पांच-पांच हजार रुपये की दर से प्रत्येक विद्यालय को धनराशि भेजी गई है। इस क्लब का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed