फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1566 candidates appeared for improvement and compartment exams

Ghazipur News: 1566 परीक्षार्थियों ने दी इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
1566 candidates appeared for improvement and compartment exams
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा में 107 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 1566 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

जबकि परीक्षा में कुल 1673 परीक्षार्थियों को भाग लेना था। अनुपस्थित होने में हाई स्कूल परीक्षा में 67 परीक्षार्थी और इंटर में 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाई स्कूल परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 944 थी। इसमें 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 729 परीक्षार्थियों को बैठना था। उसमें से 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य दिनेश यादव ने बताया कि केंद्र पर कुल 880 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था लेकिन उसमें से 61 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में 480 और इंटर में 400 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था।

परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निकल विहीन संपन्न हो गई। दूसरे परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रागिनी श्रीवास्तव ने बताया कि उनके केंद्र पर कुल 793 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था। उसमें से 46 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल के 464 में से 32 और इंटर के 329 में से 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हाईस्कूल की परीक्षा सुबह की पाली में 8:15 बजे से 11: 45 बजे तक और शाम की पाली में दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक इंटर की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed