फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पहली बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल

पहली बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल

Sun, 23 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पहली बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल
गाजीपुर। शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश का क्रम शनिवार को भी शाम तक बना रहा। इससे एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं नगरपालिका की पोल खुल गई। नगर के तमाम सड़कों पर जल-जमाव होने से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के अधिकांश मार्गों पर नाला और नालियों की हालत यह है कि यह पूरी तरह से कूड़ा-कचड़ा से पटे हुए हैं। इसके कारण हल्की बारिश होने पर भी यहां जलनिकासी बाधित हो जाती है। शुक्रवार की रात और शनिवार को हुए लगातार बारिश से अधिकांश सड़कों झील में तब्दील हो गई। इस झील में नाली और सड़कों पर पहले इधर-उधर फैला कूड़ा-कचड़ा तैरता हुआ नजर आया। शहर के आमघाट कालोनी, अर्बन बैंक, स्टेशन रोड, रौजा, ददरीघाट, महाजनटोली, खोवा मंडी, सकलेनाबाद, मिश्रबाजार, महुआबाद, विकास भवन चौराहा के साथ ही अन्य मार्गों पर जलजमाव लगा रहा। पानी के बीच से तेज रफ्तार से वाहनों के गुजरने के दौरान पैदल आवागमन करने वालों पर गंदे पानी की छींटा पड़ने से उनके कपड़े आदि खराब होते रहे। विकास भवन चौराहा पानी लगने से चाय-पान की कई दुकानें बंद रही। परेशान लोगों का कहना है कि नगरपालिका ने बारिश से निबटने के लिए तैयारी नहीं की थी। उसकी तरफ से नाला और नालियों की सफाई नहीं कराई गई, जिससे जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। कुछ इसी तरह से स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की भी रही। मार्गों के साथ ही गलियों में पानी लगने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed