फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घायलों का जीवन बचाने के लिए तत्काल किए जाने वाले उपायों के बारे में चर्चा की

घायलों का जीवन बचाने के लिए तत्काल किए जाने वाले उपायों के बारे में चर्चा की

Sun, 23 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
घायलों का जीवन बचाने के लिए तत्काल किए जाने वाले उपायों के बारे में चर्चा की
गाजीपुर। जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक रायफल क्लब के सभागार में शनिवार को हुई। इस अवसर पर यातायात नियमों की जानकारी तथा सड़क दुर्घटना में घायलों का जीवन बचाने के लिए तत्काल किए जाने वाले उपायोें के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने गत बैठक में लिए गए निर्णयों जो विभिन्न विभागों से संबंधित हैं के अनुपालन की प्रगति समीक्षा की जानकारी ली। कहा कि इस प्रकार चेकिंग की योजना बनाई जाए जिससे चेकिंग का प्रभाव आमजन पर अधिक से अधिक पड़े। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे हैं उन पर पैनी नजर रखी जाए। उनके अभिभावकों को बुलाकर उनकी गतिविधियों के बारे में अवगत कराएं। बिना थर्ड पार्टी बीमा के वाहन संचालित पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। निर्धारित मानक के हेलमेट का दो पहिया चालक एवं उनके पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा उपयोग न करने तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर कार्रवाई की जाए। जिले में 10 ब्लैक स्पाट चिन्हित हैं। अधिकतर ब्लैक स्पाटस राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-29 पर हैं जिसका चौड़ीकरण प्रगति पर है उनका सुधार का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में तुरन्त चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे गोल्डेन आवर में घायलों को उचित उपचार मिल सके। हिट एंड रन दुर्घटना के संबंध में सोलेशियम स्कीम 1989 के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सहायता की समीक्षा के साथ-साथ तहसील/ब्लाकों पर साइनबोर्ड लगाकर प्रचार-प्रसार किया जाए। लंका बस अड्डा एवं अंधऊ चौराहा के पास बिजली के खंभे हटाने तथा महाराजगंज की बाजार में सब्जी की दुकानें लगने पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है उसे हटाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय अपने-अपने स्कूलों के चालक एवं परिचालक का एक अपना यूनिफार्म बनवाएं, जिससे उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed