{"_id":"5d0e795d8ebc3e47db700fa6","slug":"156122964513-ghazipur-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक बाइडिंग से एसी बोगी में आग के साथ उठा धुंआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक बाइडिंग से एसी बोगी में आग के साथ उठा धुंआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के भदौरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दोपहर बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब पटना कोटा एक्सप्रेस के एसी कोच में ब्रेक बाइडिंग होने से हल्की आग के साथ तेज धुएं का गुबार उठने लगा। इसकी जानकारी होते ही रेल कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और अग्निशमन यंत्र से तत्काल आग को किसी तरह बुझाया गया। इस दौरान एक घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। मेन ट्रैक पर पटना कोटा एक्सप्रेस के खड़ी रहने से दो अन्य ट्रेनों को लूप लाइन से भी गुजारा गया।
दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दिन में करीब सवा तीन बजे 13237 अप पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी। इसी बीच अचानक ट्रेन के एसी कोच की बोगी संख्या बी-4 में ब्रेक बाइंडिंग होने से आग के साथ धुंआ निकलने लगा। इसकी जानकारी होते ही बोगी में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वह शोर मचाते हुए बोगी से नीचे उतर गए। अन्य बोगियों में सवार यात्री भी बाहर निकलकर एसी बोगी के पास पहुंचे। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर रमेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक और गार्ड के साथ मिलकर अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया। इसके बाद ब्रेक को छुड़ाया गया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहां से करीब 50 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस बीच रूट से गुजरने वाली 12792 दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस को लूप लाइन से गुजारा गया। इस संबंध में मुख्य स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि पटना कोटा एक्सप्रेस में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन करीब 50 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस बीच दो ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।