फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तेरह घंटे तक जाम में जद्दोजहद करते रहे राहगीर

तेरह घंटे तक जाम में जद्दोजहद करते रहे राहगीर

Fri, 21 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
तेरह घंटे तक जाम में जद्दोजहद करते रहे राहगीर
खानपुर। सैदपुर सेतु के पास बुधवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी हो गई। टक्कर के बाद वाहन सहित चालक फरार हो गया। कार न हटने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। कुछ ही देर में सेतु मार्ग के साथ ही गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। ऐसे में नो-इंट्री के बाद भी जाम को समाप्त कराने के लिए तीन घंटे के लिए प्रशासन ने सेतु पर बड़े वाहनों के संचालन के लिए हरी दे दी। 13 घंटे बाद गुरुवार की शाम चार बजे आवागमन सुचारू होने पर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रोजना नो-इंट्री के बाद सैदपुर-चंदौली सेतु से रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक बड़े वाहनों का संचालन होता है। बुधवार की भोर में करीब तीन बजे सैदपुर सेतु के पास किसी ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर खड़ी हो गई। दुर्घटना के बाद चालक भी वहां से चला गया। देखते ही देखते एक के बाद एक वाहनों के पहिए थमने लगे और सेतु मार्ग के साथ ही गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को मार्ग से हटवाया तो धीरे-धीरे वाहनों के पहिए बढ़ने लगे, लेकिन सुबह का उजाला होने पर मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से भीषण जाम लग गया। सैदपुर बाजार से लेकर दोनों तरफ 10 से 15 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। बाजार में जाम के झाम के आलम यह था कि छोटे और बड़े चार पहिया वाहनों की कौन कहे, बाइक सवारों और पैदल आवागमन करने वालों को भी निकलने में एक बार सोचना पड़ रहा था। भीषण गर्मी में लोग पसीना पोछते हुए लोग परेशान रहे। ट्रक चालक भूखे-प्यास आवागमन सुचारू होने का इंतजार करते रहे। जाम में तमाम यात्री वाहनों के साथ ही परिवार के साथ निकले निजी वाहन सवार भी फंसे रहे। क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने जाम की स्थिति से पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी को अवगत कराया। इस पर एसपी ने चंदौली के एसपी से बातचीत कर दिन में 12 से तीन बजे तक सेतु पर बड़े वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। शाम को चार बजे वाहन सेतु से निकले। इसके बाद, आवागमन सुचारू हो गया। 13 घंटा बाद जाम का झाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed