{"_id":"5d0bd1a88ebc3e1ebd7ec8b6","slug":"156105564110-ghazipur-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सड़क को लेकर लगाया जाम, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सड़क को लेकर लगाया जाम, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहां/करीमुद्दीनपुर। बाराचवर विकास खंड के पातेपुर गांव के लोगों ने संपर्क मार्ग की बदहाली को लेकर गुरुवार की सुबह लट्ठूडीह-रसड़ा मार्ग पर पातेपुर गांव के सामने सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था यहां संचालित दो ईंट भट्ठे की वजह से सड़क खराब हुई है। भट्ठा स्वामियों द्वारा सड़क के गड्ढे में ईंट भरवाकर और राबिश डालने का आश्वासन देने पर दो घंटा बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
सड़क को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि पातेपुर-पहराजपुर मार्ग लगभग दो किलोमीटर लंबा है। यहां संचालित दो ईंट भट्ठों की वजह से सड़क गड्ढे में तब्दील होने के साथ काफी ऊंचाई तक धूल जमा हुआ है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिट्टी के बीच जहां साइकिल सवारों को निकालने पर पसीना बहाना पड़ रहा है, वहीं, बाइक सवार अनियंत्रित होकर आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। बारिश होने पर मार्ग की दशा और भी खराब हो जा रही है और आवागमन करने वालों की परेशानियों में इजाफा हो जा रहा है। यह मार्ग पातेपुर तथा पैकवली गांवों को लट्ठूडीह-हरदासपुर-रसड़ा पिच सड़क से जोड़ता है। इसलिए इस पर हर समय आवागमन का दबाव बना रहता है। जाम और प्रदर्शन की जानकारी होने पर एक भट्ठा स्वामी मौके पर पहुंचा और लोगों से वार्ता करना चाहा। इस पर लोगों ने दूसरे भट्ठा संचालक को भी मौके पर बुलाने की। इस पर वहां पहुंचे भट्ठा संचालक ने मोबाइल से दूसरे भट्ठा संचालक से लोगों से बात कराया। संचालकों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अपनी तरफ से जल्द ही गड्ढों में ईंट भरवाकर उस पर राबिश डलवा दिया जाएगा। इस पर दो घंटा बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों में शरीफ गुप्ता, दिनेश, अंजनी, पुनेन सिंह, संतोष यादव, विनोद यादव, गुड्डू, टेनी, अशोक, उदय दादा, जेपी पांडेय, दीपक सिंह, पप्पू, ऊदल, संदीप सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे।