{"_id":"5d0a84d78ebc3e4dbd773f61","slug":"15609704412-ghazipur-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। थाना परिसर में मंगलवार की देर शाम कानून व्यवस्था एवं अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला ने सर्किल के कई थाना प्रभारियों संग बैठक की। कहा कि कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए। उनसे सख्ती से निबटा जाए। थाना का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि फरार शुदा इनामी बदमाशों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाए। मातहतों को सख्त निर्देश दिया कि थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का गंम्भीरता से सज्ञान लिया जाए। किसी भी पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार न हो, पीड़ितों के साथ सरलता से पेश आने को कहते हुए कहा कि विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की धर-पकड़ तेज किया जाए, अराजक तत्वों पर पैनी निगाह रखी जाए ताकि कोई भी समाज में अराजकता न फैलाने पाए। कहा कि किसी तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक के उपरांत उन्होंने मालखाना, आफिस, मेस, परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सब कुछ ठीक-ठाक मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर रेवतीपुर प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्णलाल मिश्रा, कोतवाल जमानिया दिलीप सिंह, थानाध्यक्ष सुहवल राजू कुमार, उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह, बलवंत यादव, बृजेश्वर यादव, राजेश गिरी, यज्ञनाराण यादव, सत्यनारायण यादव आदि मौजूद रहे।