फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   155 found corona infected in the district, 114 healthy

जिले में 155 मिले कोरोना संक्रमित, 114 स्वस्थ

Thu, 20 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
155 found corona infected in the district, 114 healthy
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन सौ से ऊपर ही मरीज मिल रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम आई रिपोर्ट में 155 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 114 मरीज स्वस्थ हुए। जनपद में अब कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 679 पहुंच गया है। वहीं 16248 किशोरों को टीका लगा। अब तक 204669 किशोरों को कोवैक्सीन का प्रथम डोज लग चुका है। वहीं 18 वर्ष से 60 वर्ष के 14163 को प्रथम डोज और 45909 ने दूसरा डोज लगवाया। जबकि 2109 को बूस्टर डोज लगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में बढ़ते संक्रमण से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बावजूद कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर एहतियात एवं सतर्कता बरतते लोग नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। यही नहीं चेहरों पर मास्क भी नहीं दिखाई पड़ रहा है। सोशल डिस्टेसिंग की तो धज्जियां ही उड़ाई जा रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलाव की संभावना बनी हुई है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अब उन संदिग्धों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है, जो कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं, जिससे संक्रमण दर को कम किया जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि कोरोना का संक्रमण दर बढ़ रहा है। ऐसे में सतर्कता एवं एहतियात काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed