फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1543 students sitting in Atul Maheshwari scholarship exam

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठे 1543 छात्र-छात्राएं

Mon, 14 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
1543 students sitting in Atul Maheshwari scholarship exam
अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में निरीक्षण करते विद्यालय के प्रधान? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिनके हौसलों में उड़ान है, उनके लिए सारा आसमान है इस बात का जज्बा रविवार को शहर के छावनी लाइन स्थित आदर्श बौद्ध इंटर कालेज में देखने को मिला। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का। कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई परीक्षा में कुल पंजीकृत 2155 परीक्षार्थियों में 1543 उपस्थित थे। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कक्षा-नौ, 10, 11 एवं 12 के छात्रों ने आवेदन किया था। एक पाली में 2155 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सुबह नौ बजे से केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। 10 बजते ही मुख्य द्वार पर तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परिसर में लगे बोर्ड पर अनुक्रमांक देखने के बाद परीक्षार्थी निर्धारित कक्षों में गए। निर्धारित समय पर कक्ष निरीक्षकों की तरफ से उन्हें प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट उपलब्ध कराई गई। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी ने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश पांडेय भी थे। केंद्र के 24 कक्षों में आयोजित परीक्षा में 1543 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे जबकि 612 ने परीक्षा नहीं दी। करीब डेढ़ घंटे तक चली परीक्षा संपन्न होने के बाद कक्ष निरीक्षकों की तरफ से ओएमआर शीट की गणना कर उसे जमा किया गया। परीक्षा में विद्यालय के मिथिलेश पांडेय, प्रभुनाथ राय, पप्पू सिंह, अचलेंद्र कुमार सिंह, सतीश सिंह, शोभा देवी, मंजूश्री, अमरनाथ यादव का सहयोग रहा। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली टीबी सिंह, संपूर्णानंद राय, सुरेंद्रनाथ सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed