फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15,340 candidates will appear for the B.Ed. entrance examination at 35 centers

Ghazipur News: बीएड प्रवेश परीक्षा में 35 केंद्रों पर बैठेंगे 15340 अभ्यर्थी

Sun, 24 May 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
15,340 candidates will appear for the B.Ed. entrance examination at 35 centers
गाजीपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से उ.प्र. संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई को किया जा रहा है। इसमें 15340 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, इनके लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 35 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने एवं उसको नकलविहीन संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों के साथ ही एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। दो पाली में होने वाली परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है।
विज्ञापन

यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के जिला नोडल समन्वयक डा. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 31 मई को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दो पालियों में होने वाली परीक्षा पहली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक दो परीक्षा केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि और प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए जिन विद्यालयों-महाविद्यालयों को केंद्र बनाया गया है उनमें आदर्श इंटर काॅलेज, डीएवी इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर काॅलेज, एमएएच इंटर काॅलेज, अष्ट शहीद इंटर काॅलेज, इंटर काॅलेज खालिसपुर, पीजी काॅलेज, राजकीय सिटी इंटर काॅलेज प्रमुख हैं। इसके अलावा शहीद स्मारक इंटर काॅलेज, टाउन नेशनल इंटर काॅलेज, स्वामी सहजानंद पीजी काॅलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय डिग्री काॅलेज, श्री शिवपूजन इंटर काॅलेज तथा इंटर काॅलेज करंडा आदि को केंद्र बनाया गया है। अब जबकि परीक्षा में एक सप्ताह का समय शेष है इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed