फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   त्योहार और चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने किया रूटमार्च

त्योहार और चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने किया रूटमार्च

Mon, 18 Mar 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
त्योहार और चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने किया रूटमार्च
सेवराई(गाजीपुर)। जिलाधिकारी के बालाजी एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने पुलिस फोर्स एवं सीआईएसएफ के जवानों के दल के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा होली के त्योहार को देखते हुए सोमवार को सेवराई तहसील अंतर्गत गहमर थाना के विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च किया। इस दौरान त्योहार एवं चुनाव में किसी प्रकार की उद्दंडता नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक दल-बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च करते हुए मेन रोड होते हुए गहमर थाना पहुंचे। उन्होंने गांव में जगह-जगह उपस्थित लोगों से लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान बिना डर भय के करने की अपील करते हुए किसी प्रकार
विज्ञापन

की समस्या के समाधान के लिए अवगत कराने को कहा। कहा कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी तरह की अफवाह की सूचना मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। अराजक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी। जो भी व्यक्ति अशांति फैलाने का प्रयास करेगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें किसी प्रकार की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सेवराई, एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सेवराई, सीआईएसएफ के जवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed