{"_id":"5c8a9626bdec221428361bcd","slug":"151552586278-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों से उतरवाया झंडा और फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों से उतरवाया झंडा और फिल्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। चुनाव की अधिसूचना जारी ही आचार संहिता का पालन कराने को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गंभीर हो गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार की शाम नगर के पांडेय मोड़ तिराहा पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों पर लगे झंडा के साथ ही काली फिल्म उतरवाने का कार्य किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही।
कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह हमराहियों के साथ पांडेय मोड़ पर शाम को वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान दर्जनों वाहनों के रोक कर उसमें सवार लोगों की तलाशी लेने के साथ ही वाहनों की तलाशी ली गई। इस बीच कई वाहनों पर लगा पार्टी के झंडा उतारने के साथ ही कई वाहनों से काली फिल्म भी उतारी गई। कोतवाली प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील किया कि वह वाहनों में काली फिल्म न लगवाएं। अचार संहिता का पालन करते हुए वाहन पर किसी भी राजनीतिक दल का झंडा, हूटर लगा कर न चलें। कहा कि विभागीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जो लगातार जारी रहेगा।