{"_id":"5c5489cdbdec2273a032549f","slug":"151549044173-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई किसानों ने सहायता राशि को नाकाफी बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई किसानों ने सहायता राशि को नाकाफी बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। अंतरिम बजट में किसानों के लिए की गई घोषणाओं का आम तौर पर स्वागत किया गया है। किसान राहत राशि के रूप में दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले छोटे किसानों को छह हजार रुपये देने के लिए बजट में 75 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था किए जाने की कुछ लोगों ने सराहना की है तो कुछ किसानों ने इस सहायता राशि को नाकाफी बताया।
कमालपुर लोधी निवासी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि किसानों के खाते में छह हजार रुपये सलाना भेजे जाने के निर्णय से किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा। किसानों को बजट में उर्वरकों के दाम में कमी एवं मुफ्त बिजली की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। मिरानपुर निवासी किसान विजय शंकर राय ने किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अंतरिम बजट में विशेष घोषणा नहीं होने पर इसे किसानों के लिए निराशाजनक बताया। हरिहरपुर निवासी राजीव राय ने किसानों के खाते में सीधे पैसा भेजे जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में इस राशि को और बढ़ाया जाना चाहिए। मुहम्मदाबाद नगर के तिवारीटोला निवासी विनय कुमार तिवारी ने किसानों के खाते में सीधे पैसा भेजे जाने की व्यवस्था का स्वागत किया है। कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उनके उत्पाद लागत को घटाने एवं कृषि उपज की खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।