{"_id":"5c3248d9bdec2256b262f0e7","slug":"151546799321-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से आठ झोपड़ी राख, मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से आठ झोपड़ी राख, मवेशियों की मौत
विज्ञापन
भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के परसदा गांव में रविवार की देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में आठ झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग की लपटों में दो गाय, एक बाछिया, एक पड़िया और छह बकरियों की मौत हो गई। साथ ही घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
इलाके के परसदा गांव निवासी कांता राम, सुरेश राम, रामनिवास राम और हरिलाल राम का घर से कुछ दूरी पर डेरा है। डेरे पर मवेशियों को रखने के साथ ही गृहस्थी का सामान भी रखा गया था। उसकी रखवाली के लिए रात में परिवार के सदस्य झोड़ियों में सोते भी थे। रविवार की देर शाम सभी डेरे से घर पर खाना खाने के लिए आए थे। इसी दौरान करीब सात बजे झोपड़ियों में अचानक आग की लपटें उठते देखी गई। इस पर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ से दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, तब जाकर आठ झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग की घटना में कांता राम की झोपड़ी में बंधी दो गाय, चार बकरी, उसके बगल में स्थित सुरेश राम की झोपड़ी में बंधी एक बाछी और एक पड़िया, हरिलाल राम की एक झोपड़ी में बंधी दो बकरियों की मौत हो गई। जबकि सुरेश राम की एक भैस भी गंभीर रूप से झुलस गई। रामनिवास राम की तीन झोपड़ियों में रखा हजारों का गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से घटना के संबंध में जानकारी ली।