{"_id":"5c193b25bdec2256fc739005","slug":"151545157413-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोहपूर्वक मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोहपूर्वक मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मंगलवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। शहर के मदरसा अजीमिया इस्लामिया में आयोजित कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जहीर अब्बास ने अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
अल्पसंख्यकों के रक्षोपाय एवं हित संरक्षण के संबंध में प्रभावी कार्रवाई के संबंध में वक्फ निरीक्षक मु. अमजद ने उपस्थित लोगों को अवगत कराया। आमिर अली एवं निजामुद्वीन खां ने अल्पसंख्यकों के शैक्षिक उत्थान पर विशेष जोर देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मदरसा अजीमिया के प्रधानाचार्य मौलाना उस्मान, मदरसा चश्म ए रहमत के प्रधानाचार्य ताज मुहम्मद, मदरसा मोहसिनुल उलूम सकलेनाबाद के प्रधानाचार्य मौलाना हैदर, मदरसा कादरिया के प्रधानाचार्य मौलाना तौहीद अहसन, मौलाना फरीद, परवेज, असगर, अजीज, रियाज, अतीकुर्रहमान, साजिद, अनस हबीब, आदि उपस्थित थे। संचालन जब्बीउल्लाह ने गया।