फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छेड़खानी को लेकर मारपीट, 13 घायल

छेड़खानी को लेकर मारपीट, 13 घायल

Wed, 28 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी को लेकर मारपीट, 13 घायल
मरदह। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इस बीच दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे के दौरान दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस मामले में दोनों तरफ से तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बीते शनिवार की देर शाम किसी कार्यवश खेत की तरफ जा रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक उससे छेड़खानी करने लगा था। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को एक-दो थप्पड़ मार दिए थे। इसी रार को लेकर मंगलवार को दिन में करीब 12 बजे युवक पक्ष के लोग युवती के घर पहुंचे। युवती के परिवार से गाली-गलौज शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से शोर-शराबे के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह से बीच-बचाव कर मारपीट को खत्म कराया। इस दौरान दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि छेड़खानी को लेकर मारपीट हुई है। एक पक्ष की तरफ से नौ और दूसरे पक्ष की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed