फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राम देते हैं सरभंग ऋषि को सद्गति

राम देते हैं सरभंग ऋषि को सद्गति

Tue, 16 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
राम देते हैं सरभंग  ऋषि को सद्गति
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में लीला के नौवें दिन बंदे वाणी विनायकौ आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने अर्बन बैक के निकट राजा शंभूनाथ के बाग में रविवार को सरभंग मुनि की गति, दशा अवतार की झांकी आदि का मंचन किया गया। यह लीला शहर भ्रमण करते हुए अब लंका मैदान तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

राम कबंध नामक राक्षस का वध करने के बाद सरभंग मुनि के आश्रम में पहुंचते हैं। समाधि में लीन सरभंग मुनि से समाधि तोड़ने के लिए प्रार्थना करते हैं। इसके बाद सरभंग ऋषि उनका दर्शन करते हैं। प्रभु से निवेदन करते हैं कि हे प्रभु आज मैं धन्य हो गया, मेरी तपस्या सफल हो गई आप मुझे अपने धाम में भेजने की कृपा करें। श्रीराम उनके बचनों को सुनते हुए उन्हें अपने धाम अर्थात मुक्ति दे देते हैं। अगले प्रसंग में श्रीराम लक्ष्मण एवं सीता रथ पर सवार होकर नगर के लंका मैदान के लिए प्रस्थान करते हैं। यहां भगवान के दशावतार की झांकी प्रस्तुत की जाती है।
विज्ञापन

जमानिया नगर के कस्बा बाजार के रामलीला मैदान में रविवार को धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। राजा जनक ने सीता स्वयंवर के लिए विभिन्न प्रांतों के राजाओं को आमंत्रित किया। राजाओं ने धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धनुष को इंच भर भी हिला नहीं सके। फिर विश्वामित्र ने श्रीराम को आज्ञा देकर भेज दिया। राम ने जब धनुष को उठाकर तोड़ा तो पूरा नगर जयकारे से गूंज उठा। रामलीला में विधायक सुनीता सिंह, समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, श्रीकुमार सेठ, आशीष कुमार, अभय शंकर सोनी, गुलाब चंद्र वर्मा, रितेश वर्मा, कमलचंद्र जायसवाल, जयदेव वर्मा आदि उपस्थित रहे। धारा नगर मुहम्मदाबाद की लीला में जनकपुर में राम विवाह के प्रसंग का कुशल मंचन किया गया। बेटों का विवाह संपन्न कराने के बाद राजा दशरथ अयोध्या लौटते हैं। इसके बाद पूरे नगर में राम राज्याभिषेक के लिए ढिंढोरा पीटा जाता है। इस खबर को सुन सभी अयोध्यावासी खुशी से झूमने लगते हैं। दशरथ की भूमिका विन्ध्यांचल चौहान तथा सीता की भूमिका विशाल पांडेय ने की। रवि प्रकाश पांडेय, लल्लन राय, जनार्दन, अभिषेक पांडेय, प्रदीप राय, आर्यन राय, शशिप्रकाश पांडेय, सुजीत चौधरी आदि ने लीला के संचालन में सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed