फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तेज आंधी के साथ हुई बरसात

तेज आंधी के साथ हुई बरसात

Mon, 20 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी के साथ हुई बरसात
गाजीपुर। रविवार की देर रात अचानक आई तेज आंधी के साथ हुई बरसात से जहां लोगों को राहत मिली वहीं जिले के कुछ इलाकों में बिजली के तार टूटने तथा पेड़ की टहनियों के टूटने की भी खबर मिली है। करीब चार घंटे तक तेज बरसात हुई। इस बीच रुक-रुक कर तेज हवा भी चलती रही।
विज्ञापन

रविवार की रात में करीब बारह बजे अचानक बिजली चमकने के साथ ही तेज हवा चलने लगी। इसके साथ बरसात भी होने लगी। बारिश कभी तेज तो कभी धीमी हो रही थी। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार देर रात चली तेज हवा की वजह से क्षेत्र के परसा इलाके में बिजली का तार टूट कर गिर गया। सोमवार की दोपहर के बाद तार ठीक किया गया, जिससे आपूर्ति सुचारु हो सकी। भांवरकोल संवाददाता ने बताया कि तेज बारिश के कारण बाजारों में जहां कीचड़ फैल गया, वहीं पाताल गंगा चट्टी पर सुबह लगने वाली सब्जी की होलसेल बाजार भी प्रभावित हुई। दूर दराज से सब्जी लेकर आने वाले किसान नहीं पहुंच पाए। इधर सड़क पर कुंडेसर के पास एक नीम की टहनी टूट कर गिर गई और कई जगह झोपड़ियां तथा टीनशेड भी उड़ गए।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार रविवार की देर रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण तहसील क्षेत्र के जलकल पानी टंकी परिसर में लगा गुलमोहर का पेड़ गिरकर धराशायी हो गया। इस पेड़ की टहनियां सड़क पर पसर गई, जिससे आवागमन में लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में जलकल कर्मियों ने टहनियों को हटाया। करीब दो घंटे बाद रास्ता सुचारु हुआ। इसी प्रकार नंदगंज, दुबिहां, सैदपुर, दिलदारनगर, जमानियां आदि क्षेत्रों में भी देर रात तेज आंधी पानी की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed