{"_id":"5b79a65f42c7924657041396","slug":"151534699103-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मा अटल, अजर और अमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मा अटल, अजर और अमर
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद। स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन पर रविवार को साप्ताहिक सत्संग में गाजीपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक नंदूराम ने कहा कि आत्मा अटल, अजर और अमर है। जो निरंकार परमात्मा का अंश है। शरीर नश्वर है। मानव-जीवन का उद्देश्य है कि शरीर रहते ही अपने मूल आत्मा की अमरता को गुरु की कृपा से जान ले। ताकि जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर सदा-सदा के लिए मोक्ष को प्राप्त कर सके।
इसके पूर्व सत्संग का शुभारंभ संपूर्ण अवतार वाणी एवं संपूर्ण हरदेव वाणी के काव्य पाठ से हुआ। अंत में पूर्व ब्रांच प्रमुख अमित सहाय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कहा कि अटलजी का निरंकारी मिशन से बड़ा गहरा नाता रहा था। अंत में उपस्थित लोगों ने जननायक अटल बिहारी वाजपेयी को नमन कर सुमिरन के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर सुदर्शन सिंह, जयराम सिंह, श्यामप्यारी सिंह, डॉ. केके सिंह, डॉ. प्रेम सहाय, संजय सेठ, कालिका प्रसाद, संजय शर्मा, रामलगन, शिवराज यादव, इंद्रमणि यादव, किशोरी, सुदामा राम, बेचनराम, शिवकुमार, बबिता कनौजिया, मनोज कनौजिया, घनश्याम सिंह, दूधनाथ चौहान आदि उपस्थित थे। संचालन घूरन प्रसाद ने किया।