फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संविधान की प्रतियां जलाने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

संविधान की प्रतियां जलाने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Tue, 14 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
संविधान की प्रतियां जलाने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग
गाजीपुर। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर संविधान की प्रतियां जलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने आदि सवालों को लेकर तुलसीसागर स्थित पार्टी कार्यालय से मंगलवार को जुलूस निकाला। विभिन्न रास्तों से होता हुआ जुलूस सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि जिस संविधान के हिसाब से देश चलता है, उसका अपमान कर प्रतियां जलाने वालों को सरकार देशभक्त बताकर बचा रही है। जिनको देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना चाहिए, उन्हें बचा रही है। संविधान की प्रतियां जलाने वालों पर प्रतिबंध लगाने की उन्होंने मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में दलितों और महिलाओं के ऊपर बढ़ती सामंती उत्पीड़न की घटनाओं ने पूर्ववर्ती सभी सरकारों के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि दो करोड़ नवजवानों को रोजगार देने के बजाय यह सरकार पान तथा पकौड़ा की दुकान को रोजगार बता रही है, लेकिन यह दुकान कहा खुलेगी, नगरपालिका डंडा लेकर तैयार है। मध्य प्रदेश के इंदौर रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों पर हमला की घटना की कड़ी निंदा की। सभा में आइसा नेता आलोक कुमार, रोहित, योगेंद्र प्रताप भारती, राजेश बनवासी, मनोज कुशवाहा, सत्येंद्र, मंजू गोड़, मोती प्रधान, राजेश एकलव्य, गोरख राजभर, अमरनाथ पासवान ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता मुराली बनवासी ने की। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed