फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए दिया धरना

अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए दिया धरना

Sat, 17 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए दिया धरना
गाजीपुर।
विज्ञापन

भारतीय बिंद, निषाद, केवट, कश्यप जागरण कल्याण समिति की ओर से शनिवार को सरजू पांडेय पार्क में अनुसूचित जाति में शामिल कर प्रमाण पत्र जारी करने और मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने को लेकर धरना दिया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज राम बागी ने कहा कि बिंद, केवट, कश्यप समाज आजादी के 70 वर्षो के बाद भी सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और शैक्षणिक रुप से बेहद कमजोर एवं लाचार है। इस समाज के 70 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार है। आज भी करीब 60 प्रतिशत लोग झोपड़ी या एक कमरे में पूरे परिवार के साथ रहते है। करीब 50 प्रतिशत आबादी निरक्षर है। साथ ही 90 प्रतिशत बेरोजगार है और समाज के अधिकांश लोगों की एक दिन की आय 20 से 30 रुपये है। इसी से अपना गुजर बसर करते है। इसके बावजूद भी समाज के ऐसे लोगों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। जबकि यहीं लोग आरक्षण के हकदार है। उन्होंने आहवान करते हुए कहा कि अधिकार और हक के लिए संगठित होकर संघर्ष करना पड़ेगा, तभी विकास होगा। इस मौके पर लालता प्रसाद निषाद, शिवबचन बिंद, दीनबंधु बिंद, दुर्विजय बिंद, पारस बिंद, रमाशंकर बिंद, अशोक कुमार बिंद, संजय बिंद, नरेश बिंद, अनिल कुमार बिंद, गौरीशंकर बिंद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता परशुराम बिंद और संचालन मुसाफिर बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed