{"_id":"5a7c82ae4f1c1b89268b8f1c","slug":"151518109358-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने गंगा सफाई अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने गंगा सफाई अभियान चलाया
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने सुबह प्रभात गीत और सरस्वती वंदना के साथ अपनी दिनचर्या प्रारंभ की। योग प्रशिक्षक प्रतीक्षा पांडेय के निर्देशन में छात्राओं ने योग सत्र में भाग लिया।
इसके बाद छात्राओं ने गंगा सफाई एवं जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने गंगा सफाई एवं जागरूकता संबंधी नारे अब हमने यह ठाना है गंगा को बचाना है, चलो अब कुछ नाम करें, गंगा बचाने का काम करें, गंगा हमारी मान है, सफाई करना शान है लगाते हुए नियाजी मुहल्ला, सैयदबाड़ा में भ्रमण किया। छात्राओं ने कलेक्टर घाट, जनाना घाट, पक्का घाट में गंगा सफाई अभियान चलाया। सायंकालीन बौद्धिक संगोष्ठी में महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. वंदना कुमारी नेे छात्राओं को अपने लक्ष्य को निर्धारित करने और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विकास सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. शंभू शरण ने योग एवं स्वास्थ्य विषय पर चर्चा की। सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी राणा सिंह यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्राओं को समाज सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विवेकानंद पुरस्कार योजना के बारे में विस्तार से बताया। संगोष्ठी में प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज, कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अखलाक खान, डॉ. अमित यादव, डॉ. सारिका सिंह एवं स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहीं।