फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उसिया ने सेमीफाइनल में स्थान किया सुरक्षित

उसिया ने सेमीफाइनल में स्थान किया सुरक्षित

Sat, 23 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
उसिया ने सेमीफाइनल में स्थान किया सुरक्षित
सुहवल। स्थानीय गांव के इंटर कालेज के मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 45वीं अंतर प्रांतीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय-भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित है। शुक्रवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में उसिया ने अटवा फत्तेहपुर को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन

मध्यांतर से पहले मैच के 34वें मिनट में उसिया के रहमान ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। उसिया ने मध्यांतर तक अपनी 1-0 की बढ़त को कायम रखा। मध्यांतर के बाद मैच के 59वें मिनट में उसिया के रशीद ने गोलकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद अटवा फत्तेहपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 88वें मिनट में अटवा फत्तेहपुर के सोनू ने गोलकर स्कोर 2-1 कर दिया। उसिया ने मैच समाप्त होने तक 2-1 की बढ़त को कायम रखा। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान आदित्य नारायण राय, रजनीश राय, गामा यादव, प्राचार्य डा. जितेंद्रनाथ राय, विकास गुप्ता, राजू राय, पंकज राय, राजू ठाकूर, अरविंद राय, उमाशंकर, मोती यादव, चुन्नू मिश्रा, विनय यादव आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका एमडी खान एवं उद्घोषक की भूमिका सुरेंद्र राय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed