{"_id":"5a22e1b74f1c1b79548c12dc","slug":"151512235447-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार झोपड़ी और कच्चा मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से चार झोपड़ी और कच्चा मकान जलकर राख
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। थाना क्षेत्र के रमवल गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में चार रिहायशी झोपड़ी और कच्चा मकान जलकर राख हो गया। घटना में धान की बोझ, डीजल इंजन सहित गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
सुहवल गांव निवासी बासदेव कुशवाहा का रमवल गांव के बाहर स्थित ढढनी मार्ग के किनारे दो झचोपड़ी, एक कच्चा मकान और सामने खलिहान में 150 बोझ धान की फसल, डीजल इंजन रखा हुआ था। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। दूसरी तरफ गांव के हरिजन बस्ती के पास स्थित शंभू राम की दो झोपडियों में भी लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी होते ही सुबह घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। बासदेव कुशवाहा ने पुलिस से बताया कि अराजक तत्वों द्वारा आग लगाई गई है। आग के चलते हुए क्षति से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। अनाज के साथ अन्य गृहस्थी के सामानों के जलकर राख हो जाने से उनके होश उड़े हुए है। पीड़ितों की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच मेें जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने बताया कि पीड़ितों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर जांच चल रही है।