{"_id":"59b0418d4f1c1bef7f8b4735","slug":"151504723341-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द अलग होगा नगर व गांव का फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द अलग होगा नगर व गांव का फीडर
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए बिजली विभाग की ओर से आईपीडीएस योजना के तहत नगर के कस्बा और स्टेशन बाजार के विद्युत फीडर को अलग कराया जा रहा है। इसके तहत विभाग की ओर से पावर हाउस से स्टेशन बाजार तक अलग खंभा लगवाकर 11 हजार वोल्टेज का तार खिंचवाया जा रहा है। ऐसे में लोगों में अब बेहतर बिजली मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि कस्बा बाजार की लाइन अलग करने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
देेखा जाए तो स्टेशन और कस्बा बाजार फीडर से कई गांवों की आपूर्ति होती है। किसी गांव में फाल्ट होने की दशा में कस्बा तथा स्टेशन बाजार की आपूर्ति भी ठप हो जाती है। घंटों लोगों को बिजली का इंतजार करना पड़ता है। रात के समय फाल्ट होने पर पूरी रात बिजली ठप रहती है। यहां के उपभोक्ताओं से विभाग नगरीय बिल की वसूली करता है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के भी जुड़े होने से नगर के लोगों को भारी असुविधा होती है। फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होने पर नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी ठप हो जाती है। सरकार की ओर से नगर की आपूर्ति अलग किए जाने पर नगर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस बाबत पूछे जाने पर बिजली विभाग के अवर अभियंता तपश कुमार ने कहा कि आईपीडीएस के तहत नगर की बिजली आपूर्ति अलग की जा रही है। अक्टूबर के अंत तक कार्य पूर्ण किया जाना है।
....