{"_id":"598f40b54f1c1b96558b470e","slug":"151502560437-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियांका, रोहित, रोशनी और नितीश प्रतियोगिता में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियांका, रोहित, रोशनी और नितीश प्रतियोगिता में अव्वल
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनियां (गाजीपुर)। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारोडीह पर संगोष्ठी और दो प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार को किया गया। आलेख और चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आलेख प्रतियोगिता में रियांका यादव पहले, नितेश यति दूसरे और दीक्षा यति को तीसरा स्थान मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक दल ने परिणाम घोषित करते हुए बताया की कक्षा 6 में रोहित कुमार प्रथम, राकेश यादव द्वितीय और नेहा कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि कक्षा 7 में रोशनी यति पहले, रूचि विश्वकर्मा दूसरे एवं सृष्टि सिंह तीसरे तथा कक्षा 8 में नितीश यति प्रथम, प्रिया यादव द्वितीय और रोशनी यति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. कमलेश राम ने कहा की बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास अति आवश्यक है। अन्य वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार गौतम, रामअवध यादव, आशा देवी, शशि प्रसाद, अशोक यादव, अखिलेश कुमार, मदन मोहन सिंह और प्रमोद कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन कला अनुदेशक अखिलेश कुमार ने किया।