{"_id":"598f40b34f1c1be87e8b4621","slug":"151502560435-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का निर्णय लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का निर्णय लिया
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर विकासखंड के अंधऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के सुभाषचन्द्र प्रसाद ने बच्चों को स्वच्छता की जानकारी दी। बच्चों ने अपने पाकेट खर्च में कटौती कर एक डस्टबिन खरीदकर उसमें प्रतिदिन कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उसे उचित स्थान पर स्वयं फेंककर विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम में अध्यापक इन्द्रावती देवी, सुन्दर राम, आशा सिंह, सुमन, प्रियंका वर्मा, अंगद यादव, प्रतिमा महिला मंडल की अध्यक्ष नेहा प्रजापति सहित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रियंका प्रजापति ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उधर रेवतीपुर में खंड विकास अधिकारी हरिनारायण एवं उनके सहयोगियों ने नमामि गंगे के अन्तर्गत पौधरोपण कर प्राथमिक विद्यालय आलम का पुरवा में स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है। शुद्ध हवा, पानी दिलाने में वृक्ष मदद तो करते ही हैं आर्थिक स्थिति सुधारने में भी सहयोगी हैं। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह, अशोक यादव आदि उपस्थित थे। अंत में यशवन्त यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।