{"_id":"598f40ae4f1c1b966c8b497c","slug":"151502560430-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-रिक्शा चालकों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-रिक्शा चालकों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। ई-रिक्शा चालकों ने शनिवार को भाकपा (माले) राज्य कमेटी के सदस्य योगेंद्र प्रताप भारती के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को संबोधित पत्रक क्षेत्राधिकारी को सौंपकर ई-रिक्शा चालकों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। कहा कि चालकों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो भाकपा (माले) आंदोलन को विवश होगा।
पत्रक सौंपने के बाद सरजू पांडेय पार्क में आयोजित सभा में राज्य कमेटी के सदस्य ने कहा कि पुलिस द्वारा अनावश्यक ई-रिक्शा चालकों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस उत्पीड़न की कार्रवाई बंद करे। उन्होंने गोरखपुर में आक्सीजन की कमी से बच्चों सहित अन्य की हुई मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। खुलेआम अपराध की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टे रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पीड़ितों को परेशान कर रही है। कोतवाली पुलिस अनावश्यक ई-रिक्शा चलाने वालों को नियम-कानून बताते हुए अनावश्यक परेशान कर रही है। अगर इनका उत्पीड़न नहीं रुका तो भाकपा माले आंदोलन करने को विवश होगी। सभा में मनोज कुशवाहा, धर्मवीर भारती, कमलेश यादव, महमूद आलम, प्रमोद चौधरी, दिनेश, गुड्डू, राशिद, कृष्ण प्रताप, मुन्ना, चंदन, सोनू, डब्लू, विनय कुमार, बबलू कुमार, अजीत कुमार, प्रमोद कुशवाहा आदि ने भी विचार व्यक्त किया।