{"_id":"59762f3f4f1c1b673f8b4841","slug":"151500917567-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को पांच-पांच हजार का चेक प्रदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को पांच-पांच हजार का चेक प्रदान किया
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में कामयाबी हासिल करने वाली जिले की दो मेधावी छात्राओं को अमर उजाला की ओर से 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि का चेक प्रदान किया गया। चेक प्राप्त करने के बाद उनके चेहरे खिल उठे। उनका कहना था कि इससे छात्र अपने सपनों को पंख लगाने के लिए प्रेरित होंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2016 की हाईस्कूल की परीक्षा मेें देवधारी हाईस्कूल की छात्रा स्नेहल मिश्र ने 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कामयाबी हासिल की। सैदपुर तहसील क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी स्नेहल मिश्र को पांच हजार रुपये का चेक युवा समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने प्रदान किया। चेक पाकर स्नेहल और उसके पिता पेशे से अध्यापक सुनील मिश्र गदगद हो उठे। अपने माता-पिता को आदर्श बताने वाली स्नेहल की इंजीनियर बनने की तमन्ना है। उसने कहा कि अमर उजाला ने मेधा का जो सम्मान किया है। वह सराहनीय प्रयास है। इससे मेधावी अपने सपनों को पंख लगाने के लिए प्रेरित होंगे। इस अवसर पर विवेक कुमार सिंह ने कहा कि अमर उजाला की इस पहल की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। इसके अलावा युवा व्यवसायी संजीव कुमार दत्ता ने एसएमवाई इंटर कॉलेज होलीपुर की छात्रा पूजा मौर्य के पिता प्रमोद कुमार मौर्य को पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया। चेक पाकर प्रमोद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।