फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.5 crores were blown for the fireworks display

Ghazipur News: आतिशी नजारे के लिए डेढ़ करोड़ फूंके

Sun, 12 Nov 2023 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
1.5 crores were blown for the fireworks display
गाजीपुर। दीपावली पर देर रात तक पटाखों आवाज गूंजती रही। आतिशबाजी में बच्चों व युवाओं में ज्यादा ही उत्साह दिखा। उन्होंने आवाज वाले पटाखों के साथ ही रोशनी करने वाले पटाखे फुलझड़ी, चरखी, अनार जलाकर खुशी का इजहार किया। कारोबारियों के मुताबिक डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के पटाखों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

पटाखा बाजार में 47 दुकानें लगाई गई थीं। लोगों ने बम, सात, अठारह आदि आवाज वाले पटाखों के साथ ही चटाई, राकेट, अनार की खरीद की तो बच्चों ने भी फुलझड़ी, हंटर, चरखी सहित लाइटिंग आदि के पटाखों की खूब बिक्री हुई। इस बार पटाखों की कीमत में वृद्धि हुई। चटाई 40 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक में बिकी। चरखी की पांच रुपये प्रति पीस के साथ ही पांच सौ रुपये प्रति पैकेट की दर से बिक्री की जा रही है। अनार दस रुपए से 50 रुपये प्रति पीस, राकेट 20 रुपये से पचास रुपये प्रति पीस की दर से बिक्री की गई। रोशनी वाले पटाखों में फुलझड़ी 60 रुपये से 350 रुपये प्रति पैकेट की दर से दुकानों पर उपलब्ध थी। इसी प्रकार सुतली वाला बम, सात आवाज, 18 आवाज आदि की कीमत भी अलग-अलग है। व्यवसाई आकाश गुप्ता ने बताया कि इस बार पटाखों के दाम में कुछ वृद्धि हुई है। मैंने तीन दिन में 1.20 लाख रुपये का पटाखा बेचा है। जबकि मेरे कई साथी तीन से साढ़े तीन लाख तक का पटाखा की बिक्री किए हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों मुहम्मदाबाद, जमानिया, रेवतीपुर, खानपुर, औड़िहार, सादात, भीमापार, नंदगंज, करंडा, मरदह, आदि क्षेत्र की बाजारों में भी पटाखे की दुकानों पर चहल-पहल रही। पटाखा कारोबारियों का अनुमान है कि दीपावली पर डेढ़ करोड़ का पटाखा लोगों ने खरीदा है। इसमें अकेले शहर में में 70-80 लाख रुपये का लोगों ने पटाखा खरीदने का अनुमान है।
विज्ञापन

शाम को आतिशबाजी का जो सिलसिला शुरु हुआ वह देर रात तक चलता रहा। एक तरफ जहां बमों की आवाज गूंज रही थी, वहीं रंग-बिरंगे रोशनी करने वाले पटाखे आसमान में सतरंगी छटा बिखेर रहे थे। चटाई लगाने के बाद कई जगह पर आवागमन करने वालों को रोक दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed