फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 candidates for the post of president withdrew their names

Ghazipur News: अध्यक्ष पद के 15 उम्मीदवारों ने वापस लिया नाम

Fri, 21 Apr 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
15 candidates for the post of president withdrew their names
नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को नाम वापसी प्रक्रिया हुई। विभिन्न निकायों के अध्यक्ष पद के 15 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। शुक्रवार को प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। नाम वापसी के चलते नामांकन स्थलों के आसपास काफी गहमा-गहमी रही।उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्र ने बताया कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर में अध्यक्ष पद पर 14 उम्मीदवार थे। विनोद अग्रवाल, शरीफ राईनी, भैयाजी वर्मा एवं अरुण ने नामांकन वापस लिया। अब मैदान में 10 प्रत्याशी रह गए हैं। नगर पंचायत जंगीपुर के अध्यक्ष पद पर फातिमा ने पर्चा वापस लिया। मुहम्मदाबाद : निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले निवर्तमान चेयरमैन शमीम अहमद ने अपना नामांकन वापस लिया। अब चेयरमैन के लिए कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि सभासद के 15 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। अब 25 वार्डों में सभासद पद के 119 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। जमानिया : अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार एवं सदस्य पद के एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया। अध्यक्ष पद के लिए गीता, संतोष एवं गीता ने अपना पर्चा वापस लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार ताल ठोंकेंगे। औड़िहार : अध्यक्ष पद से एक एवं सभासद पद से तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी हेमलता सोनकर तथा सभासद पद पर वार्ड पांच से शीला, नौ से राज भारती एवं 10 से राकेश ने नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन

सादात : अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें दो प्रत्याशियों सुमन और रामानंद जायसवाल ने नाम वापस लिया है। सभासद के लिए 53 नामांकन फार्म जमा किए गए थे जिसमें वार्ड पांच से रोशन जहां, नौ से सुमन, छह से सुरेंद्र और वार्ड एक से लालमुनी शामिल हैं। उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी से प्रमिला यादव, समाजवादी पार्टी से सुमन यादव, बहुजन समाज पार्टी से शंभू राजभर, कांग्रेस से श्रीराम राजभर, सुहेलदेव पार्टी से गोपालदास वर्मा, चुनाव मैदान में हैं। कासिमाबाद : दो निर्दल प्रत्याशियों निवर्तमान चेयरमैन निकहत परवीन के साथ मु. जकारिया ने अपना नामांकन वापस लिया। अब चेयरमैन पद के लिए कुल छह प्रत्याशियों भाजपा से अरविंद प्रजापति, कांग्रेस से मु. इरशाद, बसपा से जियाउर रहमान, सपा से रेयाज अंसारी, आवाम पिछड़ा पार्टी से अब्दुल्लाह राईनी, निर्दल हफीजुर रहमान चुनाव मैदान में हैं। सभासद पद के दो प्रत्याशियों बसपा से शमीम अहमद वार्ड नंबर छह और निर्दल रुबीना खातून ने वार्ड नंबर नौ से अपना नामांकन वापस ले लिया। सेवराई : दिलदारनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार गोपाल वर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस तरह कुल 12 प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में हैं। एडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। सभासद पद के लिए 51 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed