फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 and a half thousand candidates will sit in Joint Entrance Examination

संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे साढ़े 15 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी

Mon, 25 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
15 and a half thousand candidates will sit in Joint Entrance Examination
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
पालीटेक्निक में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पहली मई को आयोजित की गई है। इस परीक्षा में साढ़े 15 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए जिले में 25 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। केन्द्रों को पांच जोन में बांटा गया है। परीक्षा की तिथि करीब आते ही इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है।
विज्ञापन


पालीटेक्निक में दाखिले के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती रही है। इस बार भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक मई को कराई जा रही है। इस परीक्षा में पांच जोन में 15501 परीक्षार्थी बैठेंगे। मिली जानकारी के अनुसार जोन एक में 2969, जोन दो में 2986, जोन तीन  में 3200, जोन चार में 3100 एवं जोन पांच में 3246 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए शहर और शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 25 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन


पहली पाली में सुबह 8 से 11 तक तथा दूसरी पाली दिन में ढाई से साढ़े 5 बजे तक परीक्षा होगी।  परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच जोनल अधिकारी बनाए गए हैं। प्रत्येक केन्द्र पर केन्द्र अधिकारी के अलावा केन्द्राध्यक्ष भी होंगे। परीक्षा की शुचिता  के लिए प्रत्येक जोन में एक सचल दस्ते का गठन किया गया है। इसके अलावा परिषद की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक भी प्रवेश परीक्षा पर नजर रखेंगे। जिलास्तरीय अधिकारियों की तैनाती स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में होगी। परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। इस संबंध में राजकीय पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि डेस्क स्लिप, वेरीफिकेशन कार्ड सभी केन्द्रों को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें बनाया गया है परीक्षा केन्द्र
पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 25 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय बालिका इंटर कालेज, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, एमएएच इंटर कालेज, राजकीय महिला पीजी कालेज, राज पब्लिक स्कूल, पीजी कालेज एवं टेरी प्रमुख है। इसी तरह बुद्धम शरणं इंटर कालेज, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, लुटावन इंटर एवं डिग्री कालेज, आदर्श शिक्षा निकेतन, सेंट जांस स्कूल, अग्रसेन पब्लिक स्कूल, केदार इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज तथा महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज को केन्द्र बनाया गया है। इसके अलावा बैजनाथ इंटर कालेज, कमला गर्ल्स एवं कमला ब्वायज इंटर कालेज, शाहफैज पब्लिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए केन्द्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed