फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 acres of wheat crop burnt to ashes due to fire

Ghazipur News: आग लगने से 15 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

Sun, 21 Apr 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
15 acres of wheat crop burnt to ashes due to fire
सेवराई। तहसील के मनिया गांव में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग लगने से छह किसानों की 15 बीघे से अधिक की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल सुनील भारती ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।
विज्ञापन

मनिया गांव के सिवान में खेतों के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी की वजह से मनिया गांव निवासी रविंद्र कुशवाहा के खेत में आग पकड़ लिया। बगल के खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटे देख शोर मचाना शुरू कर दिए। जबतक लोग जुट पाते तब तक आग विकराल रूप धारण करते हुए अगल-बगल के करीब पांच अन्य किसानों के खेतों तक पहुंच गया। लोगों ने खरपतवार की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में मनिया गांव निवासी शब्बीर खान का ढाई बीघा, शकील खान का ढाई बीघा, रविंद्र कुशवाहा का पांच बीघा, विजय यादव का पांच मण्डा, सूर्यभान सिंह का एक बीघा, बिजभार चौधरी का पांच मंडा आदि सहित करीब 15 बीघे की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम संजय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा गया है। क्षति का आंकलन कर पीड़ित किसानों को मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed