फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   149 council schools of the district will be equipped with smart class setup

Ghazipur News: स्मार्ट क्लास सेटअप से लैस होंगे जिले के 149 परिषदीय विद्यालय

Fri, 21 Feb 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
149 council schools of the district will be equipped with smart class setup
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्मार्ट क्लास के जरिये शिक्षा दी जाएगी। जिले के विभिन्न विकास खंडों के 149 परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब स्थापित होगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को चिह्नित किए गए विद्यालयों के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड स्कीम फाॅर स्कूली शिक्षा के तहत परिषदीय विद्यालय स्मार्ट क्लास सेटअप से लैस किए जा रहे हैं। इसमें विद्यालयों के कक्ष को वाईफाई से लैस कर उसमें स्मार्ट टीवी लगाया जाएगा। इस तकनीक का उद्देश्य छात्रों के लिए एक आकर्षक और इंटरेक्टिव शिक्षण वातावरण बनाना है। स्मार्ट क्लास आधुनिक कक्षाओं के लिए एक अभिनव और प्रभावी समाधान है, जो छात्रों के सीखने के अनुभव को बढ़ाता है।
विज्ञापन

इस योजना में 2023-24 में 42 और 2024-25 में जिले के 107 सहित कुल 149 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की स्थापना राज्य परियोजना कार्यालय स्तर से की जानी है। हर विद्यालय में प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, साउंड एवं टीवी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed