फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे लोग

आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे लोग

Tue, 02 Apr 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे लोग
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील मुख्यालय सहित पूरे मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में कहीं भी आधार कार्ड बनाने का केंद्र संचालित नहीं है। इससे लोगों को आधार कार्ड बनवाने या संशोधन कराने के लिए काफी असुविधा उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से सभी सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, पेंशन एवं छात्रों को एडमिशन एवं परीक्षा फार्म भरने में आधार कार्ड की अनिवार्यता के चलते सभी लोग आधार कार्ड बनवाने एवं बहुत से लोग आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए परेशान हैं। मुहम्मदाबाद नगर सहित पूरे तहसील क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने का कोई केंद्र संचालित न होने से लोगों को आधार कार्ड में संशोधन के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इसमें समय के साथ-साथ धन की बर्बादी हो रही है। सरकार की ओर से प्राइवेट आधार कार्ड बनाने वाले केंद्रों को बंद कराकर जोरशोर से प्रचार किया गया कि आधार कार्ड डाकघर, राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं एवं तहसील तथा ब्लाक कार्यालय में बनेगा। कई केंद्रों का सरकारी अधिकारियों द्वारा फीता काट कर उद्घाटन भी किया गया लेकिन पिछले दो माह से कहीं भी आधार कार्ड बनाने का केंद्र संचालित नहीं है। दो माह पूर्व एक मात्र केंद्र ग्रामीण बैंक की मुहम्मदाबाद शाखा में चल रहा था। अकेला केंद्र होने के कारण तीन बजे भोर से ही आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की कतार लग जाती थी। काफी भीड़ होने एवं सुरक्षा की व्यवस्था न होने के कारण लोगों द्वारा बैंक कर्मियों के साथ गाली-गलौज एवं दुर्व्यवहार भी किया जाता था। इससे परेशान होकर ग्रामीण बैंक ने भी सुरक्षा का हवाला देकर केंद्र को बंद कर दिया। लोगों ने जिलाधिकारी से तहसील मुख्यालय पर आधार कार्ड बनाने का केंद्र खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed