फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   धन खपाने की होड़ में लगे रहे विभाग..

धन खपाने की होड़ में लगे रहे विभाग..

Mon, 01 Apr 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
धन खपाने की होड़ में लगे रहे विभाग..
गाजीपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार को भी जिले भर में सरकारी दफ्तर खुले रहे। विभागीय आय-व्यय के हिसाब के साथ ही धन खपाने की होड़ मची रही। पटलवार कर्मचारी हिसाब-किताब करते रहे। सबसे अधिक व्यस्तता मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में बनी रही। यहां सभी विभाग अपने धन का हिसाब किताब भेजते रहे। बिजली विभाग के भी काउंटर खुले रहे। जिले भर में रविवार को करीब डेढ़ करोड़ का बिल जमा कराया गया। ट्रेजरी विभाग के आंकड़ों की मानें तो मार्च क्लोजिंग को लेकर कल देर रात तक काम होता रहा। दो दिनों में करीब 130 करोड़ का हिसाब-किताब किया गया है। एसबीआई के मुख्य ब्रांच में भी कामकाज होता रहा।
विज्ञापन

मार्च क्लोजिंग को लेकर रविवार को भी कर्मचारियों को सुकून नहीं मिला। जिले में बिजली विभाग के सभी बिल काउंटर खुले रहे जहां बिल जमा किया गया। विभाग की ओर से छूट योजना चलाई जा रही है जिसका व्यापक असर देखा गया। विद्युत वितरण खंड दो के एसडीओ शिवम राय ने बताया कि आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क स्थित काउंटर पर आज करीब 30 लाख रुपये जमा कराया गया। अधीक्षण अभियंता आरआर प्रसाद ने कहा कि जिले भर के काउंटरों पर आज करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराये गए हैं। इधर विकास भवन में भी अधिकतर दफ्तर खुले रहे। समाज कल्याण विभाग में पटल पर सुबह से ही हिसाब-किताब किया जा रहा था। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में भी कर्मचारी पटल पर लगे रहे। करीब चार करोड़ का हिसाब-किताब किया जा रहा था। इसी प्रकार बेसिक शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन सहित कई दफ्तरों में कर्मचारी व्यस्त रहे। इधर जिले के ट्रेजरी आफिस में भी कामकाज होता रहा। शनिवार को देर रात तक काम करने के बाद भी अगले दिन कर्मचारी फिर समय से आ गए। जिले भर के विभागों का बजट का पटल पर मिलान करना तथा उसका वेरिफिकेशन आदि काम चलता रहा। इस मौके पर शिरीष श्रीवास्तव, राहुलमणि, जगन्नाथ, अरविंद श्रीवास्तव, राजू तिवारी, फहीम अहमद, आफताब अहमद, त्रिशूल कुमार आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed