फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रेल यात्रियों को किया गया जागरूक

रेल यात्रियों को किया गया जागरूक

Sun, 17 Mar 2019 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
रेल यात्रियों को किया गया जागरूक
दिलदारनगर। रेलवे स्टेशन पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्र के निर्देश पर यात्री जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से स्टेशन पर रुकने वाली अप एवं डाउन की विभिन्न ट्रेनों एवं स्टेशन पर महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अभियान में महिला यात्रियों को बताया गया की यात्रा के दौरान अगर कोई परेशानी एवं असामाजिक तत्व किसी किस्म की बाधा पहुंचाता है तो रेल कंट्रोल एवं आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 एवं स्टेशन पर तैनात आरपीएफ को सूचित करें। स्टेशन पर 182 यात्री सुरक्षा हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। महिला यात्रियों को आगाह किया गया कि यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से मेल मिलाप न करें। न ही उनके द्वारा दिया गया कोई भी पेय पदार्थ, खाने की वस्तु ग्रहण न करें। बिना किसी पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें। इसके अलावा यात्रा कर रही महिलाओं से छेड़छाड़ से संबंधित शिकायत को 182 हेल्प लाइन से रेलवे सुरक्षा बल को अवगत कराने को कहा गया। अभियान के दौरान पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक सुदामा प्रसाद, घनश्याम यादव, मनोज राय, एसपी पांडेय आदि सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed