फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विकास के केंद्र बिंदु में आया गाजीपुर और पूर्वांचल

विकास के केंद्र बिंदु में आया गाजीपुर और पूर्वांचल

Sun, 23 Dec 2018 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
विकास के केंद्र बिंदु में आया गाजीपुर और पूर्वांचल
गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री गाजीपुर के आरटीआई मैदान में दोबारा 29 दिसंबर को आ रहे हैं। इस अवसर पर इस देश के आक्रांताओं के खिलाफ सबसे सशक्त युद्ध करने वाले महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में डाक टिकट जारी होने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गाजीपुर एवं पूर्वांचल को विकास के केंद्र बिंदु में ला दिया है। यह बातें उन्होंने शनिवार की शाम गाजीपुर घाट पर सदर मंडल पूर्वी की ओर से आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में तमाम विकास योजनाएं जिनके द्वारा संभव हो पाई है तो हमारा नैतिक कर्तव्य एवं जिम्मेदारी बनती है कि हम उनका बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वागत अभिनंदन करें। कहा कि समाज की सबसे अहम दवाई और पढ़ाई के लिए सरकार ने स्वच्छ विचारों से कार्य किया है। सभा में सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज सिंह, चतुर्भुज चौबे, सुमित तिवारी, अजय कुशवाहा, शशिकांत शर्मा, लालबहादुर पांडेय, अच्छेलाल कुशवाहा, पियूष ओझा, अजय राय दारा, सतीश राय, अविनाश सिंह, निर्गुण केशरी, सुरेश बिंद, रंजन तिवारी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभय मौर्य तथा संचालन राकेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed