फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अपनी मांगों को लेकर दिव्यांगों ने धरना दिया

अपनी मांगों को लेकर दिव्यांगों ने धरना दिया

Tue, 18 Dec 2018 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर दिव्यांगों ने धरना दिया
जखनियां(गाजीपुर)। जनकल्याण विकलांग सेवा समिति की ओर से मंगलवार को दिव्यांगों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना में राम विजय चौहान ने कहा कि शासन हमारी प्रमुख मांगों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

दिव्यांगों ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा प्रांतों में दिव्यांगों को केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई सुविधाएं दी जा रही है। उसके बराबर हमें सुविधाएं न देकर हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कहा कि विकलांगों और विधवाओं को 5000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाएं। विकलांगों को शिक्षण ब्याज दर क्रेडिट के आधार पर 5000 से लेकर 500000 का ऋण स्वीकृत किया जाए तथा विकलांग विधवा दलितों को आवास शौचालय के साथ ही 50 किलो राशन नि:शुल्क अंत्योदय कार्ड के अंतर्गत दिए जाएं। इसके अलावा गांव सभाओं में सरकारी भूमि दबंगों से खाली कराकर इन विकलांगों विधवाओं को आवंटित किया जाए। वहां तालाब, पोखर की जमीन खाली पड़ी हुई हैं। साथ ही सरकारी दुकान का कोटा भी विकलांगों को पूर्ण रूप से स्वीकृत किया जाए। दिव्यागों, विधवा, सर्व दलितजनों को आर्थिक आधार पर बिजली कनेक्शन नि:शुल्क दिए जाने का प्रावधान है, जो यहां पर लागू नहीं किया जाता। इनकी प्रमुख मांगों को उप जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी ने शासन को भेज कर निराकरण करवाने का आश्वासन देने के बाद भी वह अपने अडियल मांग को लेकल अनिशिचित धरने का एलान किया। मौके पर कमलेश राम, श्याम लाल यादव, चंद्रशेखर यादव, राजेश सिंह, राजेश कुमार, कसौली, हृदय, नारायण सिंह, शिव प्रसाद एडवोकेट सहित काफी संख्या मे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed