फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बाइक सवारों ने कर्मचारियों को मारपीट कर किया घायल

बाइक सवारों ने कर्मचारियों को मारपीट कर किया घायल

Mon, 29 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने कर्मचारियों को मारपीट कर किया घायल
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कालूपुर पटकनियां तिराहा पर रविवार की देर शाम गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 का निर्माण एवं मरम्मत कार्य चल रहा है। रविवार की रात वहां पहुंचे बाइक सवार युवकों ने कार्यदायी संस्था के दो कर्मचारियों को कार्य बंद करने को कहा। ऐसा न करने पर उनकी जमकर पिटाई कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आई। पीड़ित द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग का मरम्मत एवं निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्थान के कर्मचारी मार्ग के मरम्मत कार्य में जुटे थे। इसी दौरान देर शाम करीब छह बजे कालूपुर पटकनियां तिराहे पर मेदनीपुर की तरफ से दो बाइक सवार पहुंचे। कर्मचारियों ने कहा कि आप लोग थोड़ी देर के लिए रुक जाइए। काम समाप्त होने के बाद अपनी बाइक लेकर जाइएगा। इतना सुनते ही बाइक सवारों ने गाली-गलौज शुरू करते हुए कहा कि जब हम लोग चले जाएंगे, तब काम शुरू करना। ऐसा करने से इंकार करने पर बाइक सवारों ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। मारपीटकर शेखर त्यागी (36), तरुण त्यागी (29) को घायल कर दिया। जानकारी होते ही मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। पकड़े जाने से भय से हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस सहित कार्यदायी संस्थान के अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घायल कर्मचारियों द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed