{"_id":"5bc627bbbdec22429120443e","slug":"141539712955-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडालों में विराजी मां, पूजन-अर्चन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडालों में विराजी मां, पूजन-अर्चन शुरू
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्तमी से दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गई। जगह-जगह बनाए गए आकर्षक तथा भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। कुछ प्रतिमाओं के पट्ट जहां सुबह ही खोल दिए गए, वहीं अधिकांश प्रतिमाओं का पट्ट देर शाम हवन-पूजन के बाद खोले गए। मां की आरती के दौरान वातावरण पूरी तरह से देवीमय बन गया था। मंगलवार से शुरू हुए पूजा-आरती का यह क्रम नवमी तिथि तक बना रहेगा।
पिछले कई दिनों से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा समितियों की ओर से पंडाल बनाने का कार्य चल रहा था। सप्तमी से एक दिन पहले पंडालों में मां की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। नगर में विकास कल्याण समिति लालदरवाजा (गोइजीतर), स्टेशन, लंका, सकलेनाबाद, नवापुरा, पीरनगर, गोराबाजार, वंशीबाजार, मिश्रबाजार, महुआबाग, ददरीघाट, चीतनाथ, नवाब साहब का फाटल, टेढ़ीबाजार, नखास, चीतनाथ, टेढ़वा, तुलसिया का पुल सहित अन्य मोहल्लों में पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का पट्ट सुबह और देर शाम खोला गया। पट्ट खुलते ही पूजा-पाठ का कार्य शुरू कर दिया गया। शाम को पूजा पंडालों के पास दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़े पर शाम को होने वाली आरती को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, सेवराई, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, दिलदारनगर, जमानिया, मतसा, सुहवल, सैदपुर, खानपुर, नंदगंज, जखनिया, भीमापार, सादात, दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, करंडा, मनिहारी, शादियाबाद, बहरियाबाद, देवकली, औड़िहार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंडालों में देवी का दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी। पंडालों में बज रहे देवी गीत और भक्तों की तरफ से देवी जयघोष से वातावरण देवीमय बना रहा। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पूजा पंडालों के साथ ही इसके आसपास रास्ते पर बिजली की आकर्षक सजावट की गई है। नगर के कई पंडालों के साथ ही रास्ते पर एलईटीवी बोर्ड लगाए गए है। इसके साथ ही रंग- बिरंगी झालरों से भी सजावट की गई है, जो रंग-बिरंगी छटा बिखेर रहे हैं। इस सजावट को छोटे-छोटे बच्चे कौतुहल की नजरों से देख रहे हैं। वह लगातार देखते रह रहे हैं। तमाम लोग इन सजावटों की फोटो मोबाइल में कैद करने के साथ ही इसके सामने खड़ा होकर सेल्फी ले रहे हैं।